अब इस कंपनी को याद आई सेफ्टी, कूट-कूट कर भरे फीचर्स


हाइलाइट्स

रिनॉल्ट क्विड का नया मॉडल जल्द ही लॉन्च हो सकता है.
कार में कई सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं.
हालांकि इंजन के बदलाव संबंधी अभी कोई जानकारी नहीं है.

नई दिल्ली. जब भी माइलेज देने वाली कारों की बात होती है मारुति सुजुकी की कुछ कारों का जिक्र सबसे पहले होता है. इनमें ऑल्टो के 10 (Alto K10), बलेनो (Baleno) और वैगन आर (Wagon R) ऐसी कारें हैं जो सालों से अपनी परफॉर्मेंस के साथ ही जबर्दस्त माइलेज के चलते लोगों के दिलों पर छाई हुई हैं. वहीं इन कारों की कीमत भी काफी कम है जिसके चलते लोग इनको आसानी से खरीद पाते हैं. वहीं दूसरी कंपनियों की कारों की तरफ देखा जाए तो इनकी कैटेगरी में आने वाली गाड़ियों की कीमत इनसे ज्यादा है. माइलेज में वे कम हैं और उनका मेंटेनेंस भी इनसे महंगा पड़ता है. ऐसे में आम आदमी का भरोसा मारुति की कारों की तरफ ज्यादा रहता है और इनको ही फैमिली कार के तौर पर देखा जाता है. वहीं जब व्यक्ति पहली कार लेने के बारे में सोचता है तो भी पहला विचार या किसी और से मिलने वाली पहली सलाह भी मारुति की कारों को लेकर ही होती है. फिर सबसे बड़ी बात ये है कि मारुति की कारें सीएनजी के ऑप्‍शन के साथ भी आती हैं जो हींग लगे न फिटकरी और रंग भी चोखा आए वाला काम कर देती हैं. कम कीमत पर लगभग मोटरसाइकिल की कीमत में चलने वाली कारें लोगों को मिल जाती हैं. लेकिन अब एक कंपनी ने अपनी कार को कुछ ऐसे अपडेट किया है कि वो सीधे बलेनो और वैगन आर जैसी दिग्गज मानी जाने वाली कारों को टक्कर दे रही है.

यहां पर हम बात कर रहे हैं रिनॉल्ट क्विड (Kwid 2023) की. रेनो अपनी एंट्री लेवल कार क्विड को पूरी तरह से बदल कर पेश करने जा रही है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बात का पूरी तरह से खुलासा नहीं किया है लेकिन खबरें हैं कि क्विड में काफी बड़े बदलाव किए गए हैं. अब यदि आप भी एक बेहतरीन कार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ये आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है. आइये आपको बताते हैं क्या है नए बदलाव हैं और क्यों बनने जा रही है ये इतनी खास.

ये भी पढ़ेंः जंग नहीं खाया है इस कार का लोहा! नए रूप में कर रही वापसी, चट्टान सी मजबूती के साथ मिलेगा 28 Kmpl का माइलेज

सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे शानदार
क्विड को रेनो काफी सुरक्षित बजट कार के तौर पर पेश करने जा रही है. कार में अब आपको 6 एयरबैग देखने को मिलेंगे. इसी के साथ एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा, क्रैश गार्ड, कोलैप्सेबल स्टीयरिंग और चाइल्ड आइसोफिक्स सीटों जैसे ऑप्‍शन मिलेंगे.

रिनॉल्ट क्विड में अब कई नए सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे.

कंफर्ट में भी होगी बढ़ाेतरी
वहीं कार के कंफर्ट को भी कंपनी बेहतर करेगी. इसके लिए पूरी तरह से नई सीटें और इंटीरियर आपको देखने को मिलेगा. कार में नया और बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्ले, क्लाइमेट कंट्रोल एसी, 3 ड्राइविंग मोड्स के साथ ही कई नए फीचर्स मिलेंगे.

दमदार इंजन और बेहतरीन माइलेज
5 सीटर क्विड में कंपनी 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन देती है. ये आपको ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के ऑप्‍शन में मिलेगी. कार का माइलेज भी काफी बेहतरीन है और ये 25 किलोमीटर प्रति लीटर तक का एवरेज देती है. कंपनी क्विड को 7 वेरिएंट्स में ऑफर करती है. इसकी कीमत की बात की जाए तो शुरुआती वेरिएंट 4.70 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्‍ध है, वहीं इसका टॉप वेरिएंट 6.33 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत में आता है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Renault



source https://madhyapradeshsamachar.in/2023/09/02/%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%86%e0%a4%88-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%9f/

Post a Comment

Previous Post Next Post