हाइलाइट्स
होंडा ने लाॅन्च की लेटेस्ट CB300F बाइक.
300सीसी इंजन से है लैस.
1.70 लाख रुपये है एक्स-शोरूम कीमत.
नई दिल्ली. होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक 2023 Honda CB300F को लॉन्च कर दिया है. यह बाइक भारतीय बाजार में पहले से बिक रही CB300F का अपडेटेड वर्जन है. इस बाइक को कंपनी ने ODB-2 A कम्प्लायंट इंजन के साथ 1.70 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. होंडा इस बाइक की बिक्री अपने बिगविंग डीलरशिप से करेगी.
इस बाइक को कंपनी ने तीन रंगों में पेश किया है जिसमें स्पोर्ट्स रेड, मैट मार्वल ब्लू मटैलिक और मैट एक्सिस ग्रे मटैलिक शामिल हैं. ODB-2 अपडेट के साथ नई Honda CB300F का इंजन परफॉरमेंस और भी बेहतर हो गया है. यहां हम आपको बताने वाले हैं बाइक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में.
नए इंजन से हुई लैस
2023 Honda CB300F अब नए ODB-2 कम्प्लायंट इंजन से लैस है. बाइक में 293cc का ऑयल कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर PGM-Fi इंजन मिलता है जो 24.5 पीएस की पॉवर और 25.6 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. इस बाइक में आगे अपसाइड डाउन टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप लगाया गया है. ब्रेकिंग को बेहतर बनाने के लिए बाइक में डुअल डिस्क ब्रेक के साथ डुअल चैनल एबीएस और होंडा सेलेक्टेबले टॉर्क कंट्रोल (HSTC) सिस्टम मिलता है.
ये हैं कुछ खास फीचर्स
2023 Honda CB300F के कुछ प्रमुख फीचर्स में असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ होंडा स्मार्ट वॉइस कंट्रोल सिस्टम (HSVCS) और ऑल एलईडी लाइटिंग सिस्टम मिलता है. बाइक में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल लगाया गया है जिसपर स्पीड, गियर पोजीशन, आरपीएम, टाइम और ट्रिप की जानकारी मिलेगी. इस बाइक को केवल एक वेरिएंट में ही पेश किया गया है. कंपनी बहुत जल्द इस बाइक को अपने बिगविंग डीलरशिप पर उपलब्ध करेगी.
.
Tags: Auto News, Bike, Car Bike News, Honda
FIRST PUBLISHED : September 11, 2023, 15:18 IST
source https://madhyapradeshsamachar.in/2023/09/11/%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%88-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a7%e0%a4%be/