सतना39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सतना की अमरपाटन थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को गर्भवती बनाने के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक सतना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी जितेंद्र पाल पिता रामायण पाल 23 वर्ष निवासी मौहरिया लालन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी अमरपाटन एवं नादन देहात पुलिस ने संयुक्त प्रयास के जरिये की। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376,376(2)(N) एवं 3(2)5 एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी जितेंद्र पाल ने एक दलित परिवार की 19 वर्षीया युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसे शादी के ख्वाब दिखाने लगा। युवती उसके झांसे में आ गई। जिसका बेजा फायदा उठाते हुए आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। लगभग 6 माह बाद जब युवती की तबीयत बिगड़ी और उसने डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि वह गर्भवती है। उसके पेट में 6 माह का गर्भ है। युवती ने जब यह जानकारी आरोपी जितेंद्र पाल को दी और शादी करने के लिए कहा तो वह मुकर गया। उसने युवती को धमकाना भी शुरू कर दिया। युवती ने घटना की शिकायत पुलिस के समक्ष दर्ज कराई। अमरपाटन एवं नादन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
source https://madhyapradeshsamachar.in/2023/05/31/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b8-4/