दतिया पुलिस की मिली सफलता: हत्थे चढ़े एक लाख बीस हजार रुपए के पांच इनामी बदमाश


दतिया18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दतिया पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 1 लाख लाख 20 हजार रुपए के पांच इनामी बदमाशों को धरदबोचा है।

इन पांच नकाबपोश बदमाशों ने दतिया में 40 से अधिक अपराध विभिन्न थाना इलाकों में घटित किए हुए हैं। इसके अलावा सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के झांसी, पूछ, मोठ तथा बुंदेलखंड के कई इलाकों में इन बदमाशों ने लूट-डकैती चेन स्नेचिंग बस डकैती जानलेवा हमला आदि गंभीर वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस की हथकड़ियां में जकड़े इन्हीं पांच बदमाशों ने वर्ष 2022 में नगर के डॉक्टर गुलशन शर्मा के घर डकैती डालकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। गत दिवस दतिया के थाना क्षेत्र बडोनी में चेन स्नेचिंग की वारदात को घटित किया हुआ था। दतिया पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के मुताबिक गिरफ्तार किए गए यह बदमाश एक संगठित गिरोह बनाकर अन्य बड़ी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। दतिया पुलिस के हत्थे चढ़े इन बदमाशों द्वारा सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के इलाकों में घटित की गई वारदातों के रिकॉर्ड मंगाए जाने के लिए वहां सूचना दे दी गई है।

अपने चेहरे को नकाब से ढंके पांच बदमाशों में आकाश रोनिजा झांसी उत्तर प्रदेश, मोनू पाल दतिया , उमेश परिहार सीपरी बाजार झांसी उत्तर प्रदेश, अख्तर मैनपुरी उत्तर प्रदेश और अजय कुशवाहा सदर झांसी उत्तर प्रदेश शामिल है। उत्तर प्रदेश इलाके के चार शातिर बदमाश है तो वहीं मध्य प्रदेश के दतिया का एक बदमाश शामिल है। इन बदमाशों ने 40 से अधिक वारदातों को कारीत किया हुआ है। मंगलवार को यात्री बस को लूटने की फिराक में यह पांचों बदमाश थे। दतिया पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने हथकड़ियां में जकड़े इन पांचों बदमाशों द्वारा घटित की गई वारदात एवं वारदात करने की योजनाओं का खुलासा किया। गिरफ्तार किए गए पांचों बदमाशों के पास से पुलिस ने वारदात में उपयोग किए गए कट्टे और तमंचे बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित सिटी कोतवाली की टीम को यह सफलता हासिल हुई है। लूट की वारदातों को अंजाम देते वक्त यह बदमाश जिन दोपहिया वाहनों पर सवार थे उनको भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक यह काफी समय से जेल में थे और जेल से बाहर आने के बाद कुछ इस तरह की घटनाओं को घटित करने की फिराक में थे। जिससे इन पांचों को बड़ी रकम हासिल हो सके। बड़ी रकम हासिल करने के बाद यह पांचों एक संगठित गिरोह खड़ा करने की मंशा में थे। बड़ोनी में एक शादी समारोह के दौरान शामिल हुई महिला के साथ इसी इरादे से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इन पांचों का मकसद पैसा एकत्रित करके एक बड़ी टीम डेवलप करने का था। यह पांचों बदमाश मध्य प्रदेश को छोड़कर एक अन्य प्रदेश में किसी बड़ी वारदात को घटित करने वाले थे इसके संबंध में इन से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।



source https://madhyapradeshsamachar.in/2023/05/31/%e0%a4%a6%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ab%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a4%be/

Post a Comment

Previous Post Next Post