कार हुई खराब या हो गया पेट्रोल खत्म, iPhone 15 है तो पहुंच जाएंगे घर


हाइलाइट्स

आईफोन 15 की एसओएस सर्विस फिलहाल यूएस में ही उपलब्‍ध होगी.
ये इंडिया में कब शुरू होगी इसकी जानकारी नहीं दी गई है.
इस सर्विस के जरिए आपको रोड साइड असिस्टेंस मिलेगा.

नई दिल्ली. एप्पल ने 12 सितंबर को अपना नया मोबाइल iPhone 15 लॉन्च कर दिया. नई टेक्नोलॉजी और कई फीचर्स से लैस इस फोन के लॉन्च होने के साथ ही जबर्दस्त खरीद देखने को मिल रही है. कंपनी ने स्मार्टफोन को कुछ ऐसे डिजाइन किया है कि ये आपके लिए अब केवल एक स्मार्टफोन ही नहीं होगा बल्कि आपात स्थिति में ये किसी संजीवनी से कम नहीं दिखेगा. फोन में नेटवर्क न होने के बाद भी आप मदद ले सकेंगे.

इस फोन की खास बात ये है कि कंपनी ने इसके लिए AAA के साथ पार्टनरशिप में सैटेलाइट ऑपरेटेड रोडसाइड असिस्टेंस पर खास फोकस रखा है. इस फीचर से आपकी कार कहीं दूर दराज के इलाके में कार के खराब होने या पेट्रोल खत्म होने की स्थिति में मदद मिल सकेगी. हालांकि कंपनी ने इस फीचर को iPhone 14 में भी अपडेट कर दिया है. फोन खरीदने के बाद इस फीचर को एक्टिवेट करने पर आपको दो साल तक एसओएस और रोड साइड असिस्टेंस फीचर की सर्विस फ्री मिलेगी.

यह भी पढ़ें: कल की आई गाड़ी खाने लगी Thar की सेल्स, कम कीमत में प्रैक्टिकल कार, ऑफ-रोडिंग में है किंग

कैसे करेगा काम
यदि आपकी कार खराब हो गई है, कार में चाबी रह गई है और वो लॉक हो गई है, पेट्रोल खत्म हो गया है, टायर पंक्चर हो गया है या किसी तरह का हादसा हो गया है. ऐसी स्थिति में ये फीचर काम आएगा. कई बार हाईवे या दूर दराज के इलाकों में सेल्युलर नेटवर्क नहीं मिलता है. ऐसी स्थिति में ये बिना नेटवर्क के भी एसओएस संदेश भेजने का काम करेगा. ये सैटेलाइट से कनेक्ट होकर इमरजेंसी टेक्‍स्ट भेजेगा. हालांकि ये सर्विस फिलहा अमेरिका में ही उपलब्‍ध होगी. इंडिया में इसे कब शुरू किया जाएगा इसके संबंध में अभी तक कोई जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है.

किसको जाएगा मैसेज
आपात स्थिति में भेजा गया मैसेज एएए के एजेंट को जाएगा. जिससे आपकी चैट के जरिए बात कहो सकेगी. वे आपसे सभी जानकारी लेने के बाद आपको मदद करेंगे. इस दौरान यदि समस्या चैट के जरिए ही सुलझाई जा सकती है तो एजेंट आपको हल देगा लेकिन यदि स्थिति ऐसी है कि आपको वहां से बाहर निकलने के लिए किसी की मदद चाहिए तो रोड साइड असिस्टेंस भी आपको दिया जाएगा. हालांकि इस दौरान कार को सड़क के किनारे पर होना जरूरी होगा. रोड साइड असिस्टेंस किसी भी तरह के ऑफ रोड ट्रैक पर नहीं दिया जाएगा.

Tags: Auto News, Car Bike News, Iphone



source https://madhyapradeshsamachar.in/2023/09/14/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%97%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%8d/

Post a Comment

Previous Post Next Post