10 लाख से भी कम कीमत में आती है ये प्रीमियम सेडान, अब कंपनी ने दे दी बंपर छूट


हाइलाइट्स

सियाज पर कंपनी 48 हजार रुपये की छूट दे रही है.
ये कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के तौर पर है.
कार में कंपनी 1.5 लीटर का माइल्ड हाईब्रिड इंजन देती है.

नई दिल्ली. इन दिनों भले ही लोग हैचबैक और कॉम्पैक्ट एसयूवी ज्यादा खरीद रहे हों लेकिन सेडान का अपना एक अलग ही रुतबा है. सेडान सेगमेंट में आने वाली गाड़ियों को आज भी लोग लेना पसंद करते हैं. इनकी रोड प्रेजेंस और कंफर्ट का मुकाबला कोई भी दूसरा सेगमेंट नहीं कर सकता है. लंबी दूरी की यात्रा हो या फिर सिटी राइड सेडान एक शानदार ऑप्‍शन है. वहीं लग्जरी सेगमेंट में आने के चलते सेडान कारों में फीचर्स भी काफी शानदार दिए जाते हैं. लेकिन इसी के साथ इन कारों की कीमत काफी ज्यादा हो जाती है और हर कोई इन्हें अफोर्ड नहीं कर पाता है. लेकिन बाजार में एक ऐसी प्रीमियम सेडान कार भी मौजूद है जो शानदार फीचर्स के साथ ही बेहतरीन हाईब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आती है. इस कार का माइलेज भी किसी हैचबैक से कम नहीं है. बड़ी बात ये है कि इस कार को आप 10 लाख रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं. ऊपर से कंपनी अब इस सेडान पर जबर्दस्त छूट भी ऑफर कर रही है.

यहां पर हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी सियाज (Maruti Suzuki Ciaz) की. कंपनी ने 19 सितंबर तक के लिए सियाज पर 48 हजार रुपये की छूट का ऐलान किया है. ये छूट कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के तौर पर दी जाएगी. आइये जानते हैं इस कार की खासियत.

यह भी पढ़ें: कल की आई गाड़ी खाने लगी Thar की सेल्स, कम कीमत में प्रैक्टिकल कार, ऑफ-रोडिंग में है किंग

दमदार इंजन और शानदार माइलेज
सियाज में कंपनी 1.5 लीटर का के सीरीज पेट्रोल इंजन देती है. ये इंजन 103 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. ये कार माइल्ड हाईब्रिड टेक्नोलॉजी (Hybrid Technology) के साथ आती है जो इसका माइलेज काफी बढ़ा देती है. कार का माइलेज 22 किलोमीटर प्रति लीटर तक है. 5 सीटर सियाज के 9 वेरिएंट्स कंपनी ऑफर करती है. कार आपको 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में ऑफर की जाती है.

सियाज में कंपनी 1.5 लीटर का के सीरीज इंजन देती है.

क्या है कीमत
अब सियाज (Ciaz) की कीमत की बात की जाए तो ये आपको किसी भी हैचबैक की कीमत में उपलब्‍ध है. सियाज का बेस मॉडल आपको 9.30 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत में मिल जाता है जो कि फीचर्स से भरपूर है. वहीं सियाज का टॉप वेरिएंट आपको 12.45 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर उपलब हो जाएगा.

मेंटेनेंस भी बेहद कम
सियाज की सालाना मेंटेनेंस की बात की जाए तो ये सामान्य सर्विस में 5 हजार रुपये से भी कम बैठता है यदि इसको महीने के हिसाब से देखा जाए तो ये 500 रुपये महीने से भी कम है. हालांकि इसमें किसी भी तरह के स्पेयर को बदलने का खर्च नहीं है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Car Discounts Offers, Maruti Suzuki



source https://madhyapradeshsamachar.in/2023/09/14/10-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%88/

Post a Comment

Previous Post Next Post